Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana : प्रधानमंत्री जन धन खाता योजना सुदूर ग्रामीण और गरीब लोगों को बैंक से जोड़ने के उद्देश से शुरू किया गया भारत सरकार का एक योजना हैं। यह योजना 28 अगस्त 2014 को शुरू की गई थी। Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana से भ्रष्टाचारी मुक्त और लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते मे देने के उद्देश से लागू किया गया हैं। तो आइए जानते हैं, प्रधानमंत्री जन धन खाता क्या हैं, इसका लाभ, पैसे का लेनदेन, खाता खोलने की प्रक्रिया आदि क्या हैं ।
प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना क्या है? What is Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana?
सुदूर ग्रामीण और गरीब लोगों को बैंक से जोड़ने के लिए भारत सरकार (मोदी सरकार) एक विशेष योजना है, जिसे 28 अगस्त 2014 को सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इसी को प्रधानमंत्री जन धन खाता योजना Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana कहा गया है। इसका मुख्य उदेश्य है भ्रष्टाचारी मुक्त और लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते मे दिया जाना है।
यह योजना के तहत लाभार्थी ज़ीरो बैलन्स पर किसी भी नजदीकी बैंक मे अपना जन धन खाता खोल सकते हैं। लाभार्थियों को इस खाते के तहत एक लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता हैं।
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के अंतर्गत 30,000 रुपए का जीवन बीमा पॉलिसी धारक के मौत होने पर उस खाते के जो नॉमिनी है उसे दिया जाता हैं।
Pradhan mantri jan dhan yojana benefits
- यह खाता आप ज़ीरो बैलन्स मे खोल सकते हैं।
- कोई न्यूनतम शेष राशि की जरूरत नहीं हैं यानी बैंक खाता मे बैंक पॉलिसी के आधार पर न्यूनतम राशि के नीचे बैलन्स रहने पर फाइन के रूप मे जो चार्ज मे कटोती किया जाना हैं वो नहीं कटेगा।
- इस खाते मे आप जो रुपये जमा करेंगे उस पर आपको ब्याज भी प्राप्त होगी।
- Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के तहत लाभार्थियों को एक लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता हैं।
- खाता धारक के मौत होने पर इस योजना के अंतर्गत 30,000 रुपए का जीवन बीमा पॉलिसी उस खाते के जो नॉमिनी है उसे दिया जाता हैं।
- इस खाते के तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का लाभ सीधे बैंक खाते मे दिया जाता है।
- प्रधानमंत्री जनधन खाते मे पैसे निकासी, पैसे जमा करना, फंड ट्रैन्स्फर करना, मोबाईल बैंकिंग की सुबिधा सब फ्री मे कर सकते हैं।
- इस खाते मे आपको ओवरड्राफ्ट (Overdraft) की भी सुबिधा दी जाती हैं। अगर बैंक को लगे की 6 महीनों तक इस खाते का परिचालन संतोषजनक रहा हैं तो आप इस खाते से ओवरड्राफ्ट की सुबिधा ले सकते हैं।
- प्रति परिवार, खासकर उस परिवार के किसी महिला सदस्यों के जन धन खाते से सिर्फ 5,000/- रुपये तक का ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं।
जन धन खाता कौन खोल सकता है?
प्रधानमंत्री जन धन खाता भारत देश के कोई भी स्थायी नागरिक खोल सकता हैं जो अभी तक बैंकिंग सेवाओं से जुड़ा हुआ नहीं हैं यानी अब तक उनके पास कोई भी बैंक का बचत खाता खोला हुआ नहीं हैं।
यह खाता किसी भी बैंक मे या बैंकिंग सेवा से जुड़े हुए बैंक मित्र के जरिए अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं। PMJDY Account खुलवाने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाता हैं । ज़ीरो बैलन्स मे आप इस खाता को खोल सकते हैं।
10 साल के उम्र के बच्चे भी इस योजना का लाभ ले सकते हों। इसके लिए उनके पास एक वैलिड दस्तावेज होना चाहिए। जैसे की आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि।
अगर आपके पास पहले से कोई बचत बैंक खाता हैं तो आप उसे प्रधानमंत्री जन धन खाता मे तब्दील करवा सकते हैं।
जनधन खाता कौन सी बैंक का होता है?
प्रधानमंत्री जन धन खाता आप कोई भी सरकारी बैंक या प्राइवेट बैंक मे खोल सकते हैं। इसके लिए आपके पास कोई वैलिड दस्तावेज होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री जन धन खाता आप निम्न बैंकों मे खोल सकते हैं :
- सरकारी bank का नाम :
- भारतीय स्टेट बैंक
- पंजाब नैशनल बैंक
- बैंक ऑफ बड़ोदा
- केनरा बैंक
- यूनियन बैंक
- इंडियन बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया आदि ।
- प्राइवेट बैंक का नाम :
- ICICI Bank
- HDFC Bank
- Axis bank
- Yes Bank
- Federal Bank
- Katak Mahindra Bank
- Karnataka Bank
- Indusland Bank
- Dhan Lakshmi Bank
pradhan mantri jan dhan yojana online apply
प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज. /जनधन खाता खोलने के लिए क्या क्या चाहिए?
प्रधानमंत्री जन धन खाता खोलने के लिए आधार कार्ड या आधार संख्या ही पर्याप्त हैं। अगर आधार कार्ड मे पता बदल गया है तो वर्तमान पता का स्वप्रमान एक दस्तावेज जमा करना होता हैं।
यदि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो सरकारी रूप से वैध्य निम्न दस्तावेजों मे से किसी एक से भी आप जन धन खाता खोल सकते हैं –
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मतदाता पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- नरेगा जॉब कार्ड
- बिजली बिल
- पासपोर्ट साइज के 2 फोटो
यदि किसी व्यक्ति के पास उपर्युक्त दस्तावेजों मे से किसी भी दस्तावेज नहीं है तो आप सरकारी राजपत्रित अधिकारी द्वारा विधिवत फोटोग्राफ के साथ सत्यापित दस्तावेज से भी खाता खोल सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)
PMJDY Official Website | यहाँ क्लिक करें |
खाता खोलने का फ़ॉर्म डाउनलोड करे (हिन्दी में) | यहाँ क्लिक करें |
खाता खोलने का फ़ॉर्म डाउनलोड करे (अंग्रेजी में) | यहाँ क्लिक करें |
PMJDY के जीवन बीमा कवर | यहाँ क्लिक करें |
Conclusion (निष्कर्ष)
इस लेख मे Pradhan Mantri Jan Dhan Yojanaके बारे जितने भी जानकारी बताया गया हैं वह सरकारी वेबसाईट और अपने जानकारी के आधार पर लिखा गया हैं। मैं आशा करता हूँ की यह लेख के माध्यम से आपको सहायता प्राप्त होगा। अगर आपको और भी जानकारी लेनी हो तो सरकारी टोल फ्री न० 1800 11 0001 एवं 1800 180 1111 पर संपर्क कर सकते हैं।
FAQs For Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY)
Q. जनधन खाते की लिमिट क्या है?
प्रधानमंत्री जन धन खाता मे अगर आपको RuPay Card (ATM) प्राप्त हैं तो आप 1 दिन मे 10000 रुपये तक निकासी कर सकते हैं।
Q. जनधन खाते में से 1 दिन में कितने पैसे निकाल सकते हैं?
प्रधानमंत्री जन धन खाता मे अगर आपको RuPay Card (ATM) प्राप्त हैं तो आप 1 दिन मे 10000 रुपये तक निकासी कर सकते हैं।
Q. जनधन खाते में 1 दिन में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
प्रधानमंत्री जन धन खाते मे 1 दिन मे आप 50000 तक का राशि जमा कर सकते हैं।
Q. जनधन खाते में 10000 कैसे मिलेंगे?
प्रधानमंत्री जन धन खाते से 10000 रुपये का निकासी आप बैंक ओवरड्राफ्ट के तहत ले सकते हैं। इसके लिए 6 महीना तक इस खाते मे संतोषजनक परिचालन रहना चाहिए।
Q. क्या जनधन खाते में ₹ 5000 आ रहे हैं?
प्रधानमंत्री जन धन खाते मे 5000 रुपये आ नहीं रहे हैं। इसे आप बैंक ओवरड्राफ्ट के तहत प्राप्त कर सकते हैं। यह किसी एक परिवार के एक जन दान खाता महिला धारक ही ले सकते हैं। इसके लिए बैंक के साथ न्यूनतम 6 महीना संतोषजनक परिचालन होना चाहिए।
Q. जन धन योजना से कितना लोन मिल सकता है?
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जन धन खाते से 20000 हजार तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेज जमा करना होगा।
Q. जन धन खाता और सामान्य खाते में क्या अंतर है?
जन धन खाता प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुलवाया जाता हैं, जबकि सामान्य बचत खाता कोई भी व्यक्ति बैंक जाकर वैलिड दस्तावेज जमा करके खोल सकते हैं।
जन धन खाता ज़ीरो बैलन्स मे खुलवाया जाता हीं, जबकि साधारण बचत खाता मे पहले कुछ राशि जमा करना पड़ता हैं।
Q. जनधन खाता बंद हो गया है क्या करें?
अगर प्रधानमंत्री जन धन खाता बंद हो जाती हैं तो धारक अपना वैलिड दस्तावेज ले जाकर बैंक मे KYC फ़ॉर्म जमा करके पुनः जन धन खाता को पुनः चालू कर सकते हैं।