74वें गणतंत्र दिवस 2023 : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण !

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 74 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को सम्बोधन किया, अपने सम्बोधन मे कहा की हर नागरिक को देश के गौरव गाथा पर गर्व है। हम सब एक है और देश के हर नागरिक हम सभी भारतीय है। देश के इतने सारे पंथों और इतनी सारे भाषाओ होने के वाबजुत ये हमे विभाजित नहीं किया है बल्कि हमे जोड़ा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप मे सफल हुए है। यही भारत की सार-तत्व है।

74th Republic Day

राष्ट्र के नाम सम्बोधन मे राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने कहा, 74 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, मैं देश और विदेश मे रहने वाले आप सभी भारतीय को हार्दिक बधाई देता हूँ।

जब हम गणतंत्र दिवस मनाते है, तब हम एक राष्ट्र के रूप मे एक साथ हासिल की गई उपलब्धियों का जश्न मानते है। राष्ट्रपति ने कहा, हम विज्ञान और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र मे अपनी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव कर सकते है। अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी के क्षेत्र मे, भारत गिने-चुने अग्रणी देशों मे से एक रहा है।भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए गगनीयन कार्यक्रम प्रगति पर है।

74वें गणतंत्र दिवस 2023 : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भाषण

  • बाबासाहेब अंबेडकर और अन्य विभूतियों द्वारा प्रस्तुत भविष्य के मानचित्र का जिक्र करते हुए देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने कहा की हम काफी हद तक उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे भी है। लेकिन यह भी महसूस करते है की महात्मा गांधी के सर्वोदय के आदर्शों को प्राप्त रखना, सभी का उत्थान किया जाना अभी भी बाकी है।
  • राष्ट्रपति मुर्मू के कहा की भारत विश्व की सबसे पुरानी और जीवंत सभ्यताओ में से एक है। भारत देश को लो]कतंत्र का जननी कहा जाता है, फिर भी हमारा आधुनिक गणतंत्र अभी भी युवा है।
  • स्वतंत्रता के प्रारम्भिक वर्षों की चुनौतियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा की बाबासाहेब अंबेडकर और अन्य विभूतियों द्वारा प्रस्तुत भविष्य ने हमे एक मानचित्र तथा एक नैतिक आधार प्रदान किया और उस राह पर चलने की जिम्मेदारी हम सब की है।
  • राष्ट्रपति ने कहा की हमने सभी क्षेत्रों मे उत्साहवर्धक प्रगति हासिल की है तथा सर्वोदय के मिशन मे आर्थिक मंच पर भी प्रगति सबसे अधिक उत्साहजनक रही है। उन्होंने कहा की पिछले साल भारत दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया  तथा यह उल्लेख करना जरूरी है की यह उपलब्धि आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्टभूमि मे प्राप्त की गई।
  • कोविड-19 के वैश्विक प्रभावों के संदर्भ मे उन्होंने कहा की वैश्विक महामारी चौथे वर्ष मे प्रवेश कर चुकी है और दुनिया के अधिकांश हिस्सों मे आर्थिक विकास पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।  राष्ट्रपति ने कहा की शुरुआत के दौर मे कोविड-19 से भारत की अर्थव्यवस्था को काफी क्षति पहुँची, फिर भी सक्षम नेतृत्व तथा प्रभावशीलता के बल पर हम इससे बाहर आ गई और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा अर्थव्ययस्था के अधिकांश क्षेत्र अब इस महामारी के प्रभाव से बाहर आया है। भारत तेजी बढ़ते अर्थव्यवस्थाओ मे से रक है। यह सरकार द्वारा समय किए प्रभावशाली प्रयासों का ही देन है। इससे भारत के आत्म निर्भर भारत अभियान के प्रति जन सामान्य के विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
  • राष्ट्रपति 2020 मे प्रधानमंत्री द्वारा घोषित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर अमल करते हुई कहा सरकार ने उस गरीब परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की, जब हमारे देशवासी कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक तंगी का विरोध सामना कर रहे थे।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजोनाओ का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा की इस सहायता की वजह से किसी को खाली पेट नहीं सोना पड़ा था तथा गरीब परिवारों के हिट को सर्वोपरि रखते हुई इस योजना की अवधि को  बार-बार बढ़ाया गया। इस प्रकार से भारत मे लगभग 81 करोड़ देशवासी इस योजना से लाभान्वित होते रहे।

FAQs:

प्रश्न: इस वर्ष भारत ने 74 वें गणतंत्र दिवस मे किसे मुख्य अतिथि बनाया?

उत्तर: मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि रहे।

1 thought on “74वें गणतंत्र दिवस 2023 : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण !”

Leave a Comment